बांसवाड़ा में पुलिस डिमार्टमेंट में शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते जिले के 450 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों के तबादले कर किए गए। ​SP कार्यालय की ओर से जारी इस महा-आदेश के तहत पुलिस निरीक्षकों (CI), उप-निरीक्षकों (SI), सहायक उप-निरीक्षकों (ASI), हेड कांस्टेबलों, कांस्टेबलों और कानिस्टेबल चालकों (ड्राइवर्स) की सूचियां जारी की गई हैं। नए ​थानाधिकारियों को लगाया ​नागेंद्र सिंह को थाना सल्लोपाट से हटाकर कोतवाली थानाधिकारी की कमान सौंपी गई है। वहीं पदस्थापन की वेटिंग में चल रहे श्याम सिह को राजतालब, तेजू सिंह को थानाधिकारी कलिंजरा, सुरेश बिश्नोई को थानाधिकारी खमेरा, सुरेन्द्र सिंह को थानाधिकारी गढ़ी और मिठूलाल मेघवाल को थानाधिकारी घाटोल लगाया गया है। वहीं हिम्मत बुनकर को महिला थाना का थानाधिकारी बनाया गया है। रमेश कुमार व रमेश पन्नू को साइबर थाने की जिम्मेदारी मिली है। ​18 SI भी बदले ​दूसरी सूची में 18 उप-निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे जयेश पाटीदार को थानाधिकारी सल्लोपाट और कैलाश शर्मा को थानाधिकारी भूंगड़ा के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान को थानाधिकारी पाटन और निर्भय सिंह को थानाधिकारी आंबापुरा बनाया गया है। ​99 ASI को किया इधर से उधर ​तीसरी सूची के तहत जिले के 99 एएसआई के तबादले प्रशासनिक व स्वैच्छिक आधार पर किए गए हैं। 90 हेड कांस्टेबल और 30 कांस्टेबल चालकों की बदली ​चौथी और पांचवीं सूची में पुलिस महकमे की रीढ़ माने जाने वाले 90 हेड कांस्टेबलों तथा 30 कांस्टेबल ड्राइवरों के तबादले किए गए हैं। 218 जवान बदले ​छठी और सबसे बड़ी सूची में 218 कांस्टेबलों के नाम शामिल हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस line से इधर-उधर किया गया है। इसमें कई महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिन्हें कालिका पेट्रोलिंग टीम और थानों में नई नियुक्तियां दी गई हैं।