बांसवाड़ा के मोटा गांव थाना क्षेत्र के गनोड़ा गांव में बुधवार सुबह एक खेतों में कृषि कार्य के दौरान एक महिला का पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। कुएं पर मुंडेर नहीं होने के कारण महिला सीधे गहरे पानी में समा गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। बिना मुंडेर का था कुआं मृतका के परिजन नारायण जोशी ने बताया - हर्षा (45) पत्नी धनेश्वर जोशी निवासी गनोड़ा, सुबह जल्दी खेत पर गई थी। काम करनेक के दौरान बिना मुंडेर के कुंए में पैर फिसलने से गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मोटा गांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।