बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। तीसरे दिन कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही, अब तक नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या बढ़कर 132 पहुंच गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव के सामने उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। ​कल नामांकन का अंतिम मौका ​जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार कल दोपहर 3 बजे तक ही अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। समय सीमा नजदीक होने के कारण अंतिम दिन राजनीतिक दलों और निर्दलीय दावेदारों की हलचल और अधिक तेज होने की पूरी संभावना है। ​पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए भी गुरुवार (15 अक्टूबर) को रिकॉर्ड नामांकन दाखिल किए गए। ​गुरुवार को जिलेभर में कुल 139 अभ्यर्थियों ने कुल 140 नामांकन पत्र दाखिल किए। ​प्रमुख पंचायत समितियों की स्थिति: ​घाटोल: 60 अभ्यर्थियों ने 60 नामांकन पत्र दाखिल किए। ​तलवाड़ा: 23 अभ्यर्थियों ने 24 नामांकन पत्र दाखिल किए। ​छोटी सरवन: 30 अभ्यर्थियों ने 30 नामांकन पत्र दाखिल किए। ​गनोड़ा: 26 अभ्यर्थियों ने 26 नामांकन पत्र दाखिल किए।