बाड़मेर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीटी स्कैन मशीन बंद होने को लेकर पीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से जानकारी ली। प्रिंसिपल ने कहा कि टेंडर होने के बाद बार-बार अपील करने की वजह से सीटी स्कैन मशीन अभी तक लगी नहीं है। वहीं हॉस्पिटल में कैंटीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सोनाग्राफर और रेडियोग्राफर छुट्टी पर होने के कारण रजिस्टर एडीएम ऑफिस मंगवाए गए हैं। इसकी छुट्टी अब एडीएम ऑफिस से स्वीकृत की जाएगी। कलेक्टर ने कहा- हीटवेव को देखते हुए आने वाले दिनों में मॉक ड्रिल की जाएगी। जिससे नर्सिंग कर्मियों को ट्रेनिंग भी हो जाएगी। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को बाड़मेर जिला हॉस्पिटल पहुंची। निरीक्षण के दौरान सीटी स्कैन मशीन नहीं होने पर प्रिंसिपल ने बताया- सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए टेंडर किया। इसको रोका जा रहा है। रोक कौन रहा है मैं नहीं जानता हूं। इस पर कलेक्टर ने कहा- फाइल को लेकर मेरे पास आइए। फाइल स्टडी करने के बाद जल्द सीटी स्कैन मशीन लगवाएंगे जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा- हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं अच्छी हैं। निरीक्षण के दौरान मेरे सामने सीटी स्कैन का इश्यू आया था। सीटी सेंटर का रूम देखा है उसमें मशीन सैटअप नहीं हुई है। उसमें कोई अपील का इश्यू है। मैं एक बार फाइल को स्टडी करके उस इश्यू का समाधान करके जल्दी से जल्द सिटी स्कैन मशीन को शुरू करवाई जाए। सोनोग्राफी रेडियोलॉजी की छुट्‌टी एडीएम करेंगे स्वीकृत सोनोग्राफी रेडियोलॉजी के जो लोग है वो छुट्‌टी पर ज्यादा रहते हैं। मैंने एडीएम साहब को डायरेक्शन दिया है कि इन लोगों के रजिस्टर अपने पास मंगवाकर छुट्‌टी जो भी सेंक्शन होगी वो एडीएम के परमिशन के बाद होगी। दो ओपीडी काउंटर बढ़ाने के निर्देश हॉस्पिटल के वेटिंग एरिया में अच्छी व्यवस्था है वहां पर कूलर वगैरह लगे हुए हैं। मैंने पीएमओ को बैठने के बैंच लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। जहां पर हम एंटर करते है वहां पर चार ओपीडी काउंटर हैं। चार ओपीडी काउंटर और शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जो पीक टाइम होता है उसमें मरीज का चेकअप जल्दी हो जाए। यहां पर कोई कैंटीन की व्यवस्था यहां पर मुझे दिखी नहीं है। मैंने पीएमओ कैंटीन शुरू करने के निर्देश पीएमओ को दिए है। एमआरआई मशीन को लेकर मुझे बताया गया है कि लेकिन जब नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगी। तब वहां पर हो जाएगी। जो भी चीजें हमारे सामने आएगी उसको बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आगामी दो-तीन में होगी मॉकड्रिल कलेक्टर ने कहा कि हीटवेव को देखते हुए जो वार्ड बनाए गए हैं, वहां पर सारी सुविधाएं है। इमरजेंसी केयर के हिसाब से होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि हॉस्पिटल में हीटवेव को लेकर मॉक ड्रिल भी करवाने वाले हैं। नर्सिंग स्टाफ की एक बार ट्रेनिंग हो जाए।