रेगिस्तानी बाड़मेर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बुधवार शाम को बायतु उपखंड के इलाके में तेज हवा के साथ ओले गिरे है। भोजासर इलाके में ओलों से सफेद चादर जम गई। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान बढकर में 2 डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है। दरअसल, अप्रैल के शुरूआती दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और बूंदाबांदी हुई। आधा अप्रैल गुजरने के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए। इस सीजन में सबसे ज्यादा तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया, इसके कारण प्रदेश में सबसे गर्म बाड़मेर जिला रहा। बीते दो दिनों से हवा की वजह से तापमान भी गिरा है। बीते दो दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। वहीं रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। जिले के बायतु उपखंड के भोजासर, सोमेसरा, माधासर, बूठसरा गांवों में शाम को 5 बजे अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने शुरू हो गए। हवा से टीनशेड उड़ गए। कई इलाकों में बिजली के पोल भी गिरे है। भोजसर गांव में ओले गिरने से किसान के घर में ओले की सफेद चादर बिछ गई। रात को आसमान में बिछली चमकने लगी। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इनपुट : प्रकाश चौधरी