बाड़मेर जिले में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। इस गर्मी ने अप्रैल महीने में ​12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में बाड़मेर दूसरे नंबर पर रहा, जहां का तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों की बात की जाए तो इन ​6 दिनों में 6 डिग्री तक तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी तोड़ रही है रिकॉर्ड, जिले में चलेगी लू दरअसल, अप्रैल में माह में गर्मी बीते 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तापमान 46 डिग्री से पार पहुंच गया था। दोपहर के समय मानों आसमान में आग बरस रही हो। वहीं मार्केट में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। तेज गर्मी की वजह से कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे है। विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए यह स्थित बहुत खतरनाक है। मंगलवार को सुबह से चली गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। बढ़ी तपिश के कारण लोग घरों और ऑफिस में कैद होने को मजबूर हुए। भीषण गर्मी का सबसे गहरा असर आमजन के साथ-साथ पशुधन पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों में मवेशियों के लिए चारे और पानी का संकट गहरा गया है। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रहती है। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म जैसलमेर 46.4 और बाड़मेर 46 डिग्री गर्म रहा। मौसम विभाग ने इस माह के अंतिम दिनों तक हीटवेव जारी रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग ने जिले में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 7 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव