बाड़मेर में शुक्रवार को हवाई हमले की मॉकड्रिल की गई। शाम करीब 7 बजे हवाई हमले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, प्रशासन समेत 12 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हो गए। फायर बिग्रेड और सिविल डिफेंस की टीम पीजी कॉलेज पहुंची। कैमिकल युक्त फोम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कॉलेज में करीब 6 लोग घायल हो गए, जिसके बाद रेस्क्यू । हॉस्पिटल प्रशासन भी अलर्ट रहा प्रशासन व पुलिस ने हवाई हमले जैसे हालात होने की स्थिति में निपटने के लिए मॉकड्रिल की गई। इसकी पूरी रिहर्सल की गई। इसके साथ रात 8 बजे लाइट का शटनडाउन लिया गया। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए भी नजर आई। बाड़मेर शहर में 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। बाड़मेर एडीएम राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने बताया- गृह मंत्रालय के निर्देश पर बाड़मेर के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में इस मॉक ड्रिल की गई। अलग-अलग पॉइंट्स बनाकर हवाई हमले का रूप दिया गया और उसके बाद 12 विभागों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही तुरंत नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड, 108 एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल, एसडीआरएफ, सीमा सुरक्षा बल व आर्मी के यूनिट भी तुरंत मौके पर पहुंची। इस हवाई हमले में सभी घायलों को राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक इलाज देकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मॉकड्रिल पूरी होने के बाद किस प्रकार की छोटी-मोटी कमियां रही, उनको सुधारने के लिए नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने ब्रीफिंग के माध्यम से जानकारी दी। ASP नीतेश आर्य ने बताया- पीजी कॉलेज में एयर स्ट्राइक से आग लग गई थी। कंट्रोल रूम से सूचना मिली, इसके बाद पुलिस जाब्ते और बम निरोधी दस्ते के साथ कॉलेज में पहुंचे। यहां पर भगदड़ मच रही थी। उसको शांत करने का प्रयास किया गया। घायलों को हमने एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इससे पहले डॉक्टर को अलर्ट किया गया था। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ट्रैफिक को सिणधरी सर्किल पर रोक दिया गया। वहीं, पीजी कॉलेज वाले इलाके को पूरी तरीके से सीज कर दिया गया। 8 बजे से शुरू किया ब्लैक आउट प्रशासन ने रात 8 बजने के साथ ब्लैक आउट किया गया। पूरे शहर में लाइट का शटडाउन लिया गया। साथ ही दुकानदारों और वाहनों चालकों को भी लाइट बंद करने की अपील की गई है। 12 विभागों के सहयोग से मॉकड्रिल की गई थी। अब देखिए- मॉकड्रिल की तस्वीरें