बाड़मेर में रविवार को पूरे जिले में अलग-अलग थानों की ओर से A कैटेगिरी की हथियारबंद नाकाबंदी की गई। इस दौरान वाहनों की गहनता से चैकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट के वाहनों, काली फिल्म और नियम विरुद्ध एक्सेसरीज लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। वहीं चैकिंग के दौरान एक सवारी के पास लाइसेंसी भी बंदूक मिली। पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस और सभी जरूरी कागजात चैक करने के बाद उसे जाने दिया। नाकाबंदी के दौरान बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल, सिणधरी रोड, अहिंसा सर्किल समेत प्रमुख मार्गों और सर्किलों पर गहनता से जांच की गई। इस दौरान सिणधरी रोड पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान काटे गए। गाटर (नियम विरुद्ध एक्सेसरीज) मौके पर ही हटवाई गई। फोटो में देखिए नाकाबंदी अपराधियों पर लगाम कसने की कवायद दरअसल, बाड़मेर के नवनियुक्त एसपी चूनाराम जाट ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नाकाबंदी करवाई थी। जिले के सभी थानों में अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार समेत अन्य अपराधी एक्टिविटी को रोकने के लिए बाड़मेर कोतवाली पुलिस, सदर थाना पुलिस, रीको थाना और ग्रामीण थाना पुलिस को नाकाबंदी के दौरान गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे। रीको थानाधिकारी चैन प्रकाश ने बताया-लाइसेंसधारी बंदूक मिलने पर जांच पड़ताल के बाद बंदूक वापस दे दी गई। लोगों से हमारी अपील है कि नाकाबंदी और चैकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।