बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 सीआई और 10 एसआई के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 20 एएसआई, 16 हेड कांस्टेबल और 35 कांस्टेबल के भी ट्रांसफर किए गए हैं। 8 सीआई और 3 एसआई को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली, चौहटन, धनाऊ, बिजराड़, सेड़वा और गडरारोड के थानाधिकारियों को नहीं बदला गया है। एसआई निंम्बसिंह को डीएसटी प्रभारी बनाया गया है। 8 सीआई और 3 एसआई को मिली थानों की जिम्मेदारी एसपी चूनाराम जाट के आदेश के तहत 8 सीआई और 3 एसआई को थानों का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं एसआई निंम्बसिंह को डीएसटी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार का तबादला गिराब थानाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं कोतवाली थाना इंचार्ज मनोज कुमार, गडरारोड थानाधिकारी मुकनदान और रिको थानाधिकारी चैन प्रकाश का तबादला नहीं किया गया है। इन थानों के थानाधिकारी नहीं बदले गए तबादला सूची में कोतवाली, चौहटन, धनाऊ, बिजराड़, सेड़वा और गडरारोड थानों के थानाधिकारियों को यथावत रखा गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगह कार्यभार ग्रहण करना होगा।