बाड़मेर नेशनल हाईवे 68 पर हुए हादसे में गुरुवार रात को तीसरे बाइक सवार की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार और गांव के तीन युवकों की मौत के बाद शोक की लहर है। आपको बता दें कि हादसे के वक्त मौके पर सरपंच और उसके चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस हादसे को लेकर पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। दरअसल, 21-22 अप्रैल की रात को कानासर सरपंच (प्रशासक) लक्ष्मणप्रसाद, उसका चचेरा भाई लक्ष्मण और उसका रिश्तेदार उम्मेद बाइक पर शादी समारोह से घर गांव की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 68 गूंगा गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सरपंच और उसके चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उम्मेद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाड़मेर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया था। वहां पर इलाज के दौरान उम्मेद की गुरुवार को मौत हो गई। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच करने के साथ-साथ हादसे की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- इससे संबंधित खबर पढ़े…. ट्रक की टक्कर से सरपंच और भाई की मौत:दोस्त गंभीर घायल, बाइक के उड़े परखच्चे; शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर बाड़मेर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रशासक (सरपंच) और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट नेशनल हाईवे-68 (जैसलमेर-बाड़मेर) पर शिव थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 1 बजे हुआ। (पढ़े पूरी खबर)