रामसर के मुख्य बाजार में शनिवार को सड़क हादसे में बिजली विभाग का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जलदाय विभाग कार्यालय के पास हुई, जब बाइक गाय से टकराकर बेकाबू हो गई। बता दे कि घायल कर्मचारी गागरिया से रामसर की ओर आ रहा था। सड़क पर अचानक गाय आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में युवक के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई और वह दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामसर के अध्यापक खेतसिंह राठौड़ ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाड़मेर रेफर कर दिया।