सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा इलाके में मंगलवार की देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर करीब 2 घंटे में काबू पाया जा सका। हादसे में लाखों रुपए का माल जल गया। घटना कस्बे के रैगरान श्मशान के पास रात करीब एक बजे हुई। पीड़ित की ओर से चौथ का बरवाड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पीड़ित भारती जैन पत्नी नितेश कुमार जैन की ओर से पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई है। बताया कि रात करीब एक बजे आग लगी। आसपास के लोगों को सामान जलने की बदबू आई तो उन्होंने देखा कि टेंट के गोदाम में आग लगी हुई है। इसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। लोगों ने टैंकर की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि शादियों का सीजन होने के कारण गोदाम में काफी माल भरा हुआ था। घटना से 12 से 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है।