धौलपुर जिले में बसेड़ी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा और दूसरे आरोपी के पास से 68 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई नगला दरवेशा क्षेत्र में हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बॉबी (23) पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी नगला दरवेशा को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी बॉबी ने बताया कि वह गांजा सूपा निवासी एक व्यक्ति से लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मंे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांजा सप्लायर की तलाश जारी है। दूसरी कार्रवाई नादनपुर रोड धर्मपुरा के पास की गई। पुलिस ने रघुराज (23) पुत्र बनवारी निवासी धर्मपुरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 68 पव्वे अवैध देसी शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।