जालोर जिले में मंगलवार को 3 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भागली सिंधलान और रेवत सहित इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने 33 केवी लाइन के रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण यह शटडाउन लिया है। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता मनोज मीना ने बताया - भागली सिंधलान स्थित 33 केवी लाइन का रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते भागली औद्योगिक क्षेत्र, भागली सिंधलान, रेवत और इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।