बांसवाड़ा. सत्यनारायण मंदिर में सत्संग करते श्रद्धालु। बांसवाड़ा| शहर के सत्यनारायण मंदिर में पूर्णिमा सत्संग का 14वां वार्षिकोत्सव और 175वां सत्संग भक्तिभाव के साथ हुआ। आयोजन हरिहरस्वरूप महाराज व देवकीनंदन जोशी की प्रेरणा से हुआ। मंदिर के पुजारी अनुज कुमार तिवारी ने सत्यप्रभु का आकर्षक शृंगार किया। मंदिर परिसर में कपिल जोशी, गजेंद्र पंड्या, अमृतलाल सनाढ्य, माधव जोशी, सुशील त्रिवेदी और गिरीश जोशी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर किया। संजय जोशी ने ढोलक, राजेन्द्र वैष्णव ने मंजीरे और विजय जोशी ने करताल पर साथ दिया। समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।