एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से पकड़े गए पंचायत समिति भुसावर(भरतपुर) के असिस्टेंट इंजीनियर के घर से 43.38 लाख कैश, 20 किलो चांदी की सिल्लियां और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। भरतपुर ACB चौकी की टीम ने 14 सितंबर को असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए की लेते पकड़ा। आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर भरतपुर वैर का रहने वाला है। दो दुकान और जयपुर में मकान के डॉक्यूमेंट मिले भरतपुर ACB के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एएसपी अमित सिंह की टीम ने की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान ACB को हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकान, मानसरोवर जयपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक मकान और अन्य प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। ACB अब प्रॉपर्टी और बरामद चांदी- नकदी के बारे में जानकारी जुटा रही है। देखिए, कार्रवाई से संबंधित 2 फोटोज… जानिए, क्या है पूरा मामला ACB डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर चौकी को एक शिकायत मिली थी। ठेकेदार ने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिल पास करने की एवज में असिस्टेंट इंजीनियर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करवाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की। ….. ये खबर भी पढ़ें… 195-की स्पीड में डंपर में घुसी एसयूवी,किसान की मौत,VIDEO:हादसे के समय फेसबुक लाइव कर रहा था, दो महीने पहले खरीदी थी गाड़ी टोंक में 195 की स्पीड से जा रही एसयूवी कार आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में कार मालिक की मौत हो गई, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मालपुरा के जनकपुरा टोरड़ी निवासी राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट को दूनी हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…