भरतपुर में बिना नंबरी की बुलेट बाइक पर घूम रहे 4 युवकों ने ASI पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ASI की पिस्टल और मोबाइल छीनने की कोशिश की और मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ दी। घटना मथुरा गेट थाना इलाके में सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। मामले में ASI ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सीओ आशिमा वासवानी ने बताया कि थानों के ड्यूटी ऑफिसर्स(DO) को आदेश दिए गए थे कि वारदातों में बिना नंबर के वाहनों का उपयोग होता है। ऐसे में बिना नंबर के वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे बदमाशों का आतंक कम हो और अनुशासन बना रहे। ASI के साथ बाइक सवारों ने की मारपीट इसी आदेश के चलते मथुरा गेट थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI शिवलाल ऐसे वाहनों को पकड़ने के लिए गश्त कर रहे थे। तब उन्होंने बिना नंबर की एक बुलेट बाइक पकड़ी, जिस पर चार लोग सवार थे। जैसे ही ASI ने बाइक रोकी तो बाइक सवार लोगों ने उनसे मारपीट की थी। बाइक सवार लोगों ने राजकार्य में बाधा डाली। हमलावरों ने वर्दी भी फाड़ी हमलावरों ने ASI से उनकी पिस्टल और मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इसके अलावा हमलावरों ने उनके साथ मारपीट भी की है। ASI की वर्दी को भी फाड़ा गया है। ASI के पैर में चोट आई है। मामले में ASI शिवलाल की ओर से थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।