भरतपुर में 5 जुलाई को किराना व्यापारी और बर्तन व्यापारी को गोली मार दी थी। बदमाशों ने चंद्रभान और प्रमोद कुमार मित्तल को गोली मारी थी। जिसमें बर्तन व्यापारी चंद्रभान की मौत हो गई थी, जबकि किराना व्यापारी का इलाज जारी है। बदमाश किराना व्यापारी से प्रमोद कुमार से 60 हजार रुपए से भरा बैग भी लूटकर ले गए थे। दोनों घटनाओं को लेकर भरतपुर के व्यापारियों में आक्रोश है। घटना को 2 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसे लेकर मंगलवार को परचून और किरान संघ ने एक बैठक आयोजित की गई। ​जिसमें फैसला लिया गया कि आगामी 9 जुलाई को व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। आमजन को निशाना बना रहे बदमाश व्यापार महासंघ के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया- पिछले कुछ दिनों में अपराध लगातार बढ़ रहे है। व्यापारियों के साथ आमजन को भी बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। एक ही रात में दो व्यापारियों को गोली मार दी गई। यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। एक व्यापारी की हत्या भी हो चुकी है। ध्यान नहीं दे रही पुलिस विपुल शर्मा ने बताया- इस तरह की घटना होना पुलिस पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का ध्यान सिर्फ आमजन को परेशान करने पर है। पुलिस का वाहनों के चालान काटना एक मात्र उद्देश्य है। अगर शहर में कहीं भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी खड़े हैं और, वहां झगड़ा हो जाता है तो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कोई मतलब नहीं रहता। व्यापारी 9 जुलाई को बंद रखेंगे दुकानें विपुल शर्मा ने बताया- मंगलवार को व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें ​फैसला लिया गया कि व्यापारियों को गोली मारने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर वह नहीं पकड़े जाते हो व्यापार महासंघ आंदोलन की प्लानिंग बनाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। साथ ही बर्तन व्यापारी और किराना परचून व्यापारी 9 जुलाई को दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग दरअसल 5 जुलाई की देर शाम आधे घंटे के अंदर दो व्यापारियों को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें से बर्तन व्यापारी चंद्रभान की मौत हो गई। वहीं किराना व्यापारी प्रमोद कुमार मित्तल का इलाज जारी है। प्रमोद कुमार मित्तल से बदमाश 60 हजार रुपए से भरा लूटकर फरार हो गए थे। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लग पाया है। ये खबर भी पढ़ें… 5 लाख लूटने के लिए व्यापारी की गोली मारकर हत्या:धरने पर बैठे लोग कलेक्ट्रेट में घुसने लगे तो पुलिस से धक्का-मुक्की हुई; बिलखती रही पत्नी-बेटी भरतपुर में शनिवार रात बदमाशों ने 5 लाख रुपए से भरा बैग लूटने के लिए बर्तन व्यापारी को गोली मार दी थी। घायल व्यापारी की रविवार रात 1:30 बजे जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।भरतपुर में गंगा मंदिर स्थित बर्तन बाजार आज (सोमवार को) बंद रखा गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के बाहर परिजनों ने व्यापारियों के साथ प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर…