भरतपुर में आज लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान फैमिली कोर्ट में 2 शादीशुदा जोड़ों का राजीनामा करवाया गया। दोनों जोड़ों ने एक दूसरे को कोर्ट में ही मालाएं पहनाई। शादी के बाद से ही दोनों जोड़ों का विवाद चल रहा था। कोर्ट की समझाइश के बाद दोनों जोड़े एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुए। 2 परिवार का हुआ राजीनामा जिला न्यायाधीश बलजीत सिंह ने बताया कि आज दो शादीशुदा जोड़ों का साथ रहने के लिए राजीनामा हुआ है। दोनों जोड़े ने एक दूसरे को मालाएं पहनाई और, साथ रहने के लिए राजी हुए। इसके अलावा 17 केस और हैं जिनका राजीनामा होगा। फैमिली कोर्ट पहले यह प्रयास करता है कि पहले फैमिली को जोड़ा जाए। आज 2 केस में सफलता प्राप्त की है। 2023 से अलग रह रहे थे पति पत्नी दोनों जोड़ों ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने से मना कर दिया। जिसमें पहला केस था कि महिला और व्यक्ति की 12 मई 2019 को शादी हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। साल 2023 से पति-पत्नी में कलेश होने लगा। साल 2023 में पति ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी परिवार के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करती है। कोर्ट में पति-पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई मालाएं जिसके बाद पति-पत्नी साल 2023 में अलग हो गए। कोर्ट में मुकदमा चलता रहा। आज कोर्ट की समझाइश के बाद दोनों में राजीनामा हुआ। जिसके बाद आज दोनों ने एक दूसरे को जिला न्यायाधीश के सामने मालाएं पहनाई और अपने घर को चले गए।