भरतपुर में यूजर ने AI के जरिए नकली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद पुलिस ने अकाउंट पर FIR दर्ज की है। युवक ने पुलिस से जुड़े मामले की फेक तस्वीरें बनाई हैं। इन फेक तस्वीरों में थाने में रेप और इसके बाद बदले की आग में नाबालिग बेटे के पुलिसकर्मी को गोली मारने की कहानी बताई गई है। बाकायदा इसे भरतपुर का केस बता कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अकाउंट और इसे चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अकाउंट चलाने वाले युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने 4 जुलाई को सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज किया है। सीओ आशिमा वासवानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर AI वीडियो के जरिए एक कहानी बताई जा रही है। कहानी में बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होता है। पुलिसकर्मी से एक महिला बात करती है। पुलिसकर्मी महिला को थाने पर ले जाता है और महिला के साथ दुष्कर्म करता है। उसके बाद 12 साल के बेटे ने पुलिसकर्मी को 3 गोली मारकर हत्या कर देता है। सीओ आशिमा वासवानी ने बताया- यह भरतपुर और पुलिस को बदनाम करने की साजिश है। भरतपुर में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। जो लोग पुलिस को बदनाम करना चाहते हैं उनके खिलाफ मथुरा गेट थाने पर FIR दर्ज की गई है। अब पढ़िए वीडियो में क्या है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो संबंधित अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को महिला को लेकर आपत्तिजनक बातचीत करते दिखाया गया है। पुलिसकर्मी महिला को थाने चलने के लिए कहता है। इस पर महिला कहती है कि साहब ! मैंने क्या किया है। पुलिसकर्मी ने एक न सुनी और उस महिला को थाने ले गई। ​ वीडियो में आगे बताया गया है कि उस पुलिसकर्मी ने महिला से रेप किया। फिर घर भेज दिया। महिला रोते हुए घर पहुंची। मां को रोते देख 12 साल के बच्चे ने पूछा तो महिला ने बात बताई। जिससे बच्चा गुस्से में थाने चला गया। वीडियो में आगे AI जनरेट महिला और 12 साल के बच्चे का फोटो भी बताया गया है। जिस पर लिखा है- मां के साथ रेप करने वाले पु​लिसकर्मी की 12 साल के बच्चे ने 3 गोली मारकर हत्या कर दी।