भवानीमंडी के मेला मैदान स्थित ईदगाह परिसर में लंगर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। इन सभी को नगर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लंगर के भोजन के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। चिकित्सा प्रभारी रोहिताश्व ने बताया- बीमार हुए लोगों में जावेदा (55), रिजवाना (43), अमरीन (33), मोहम्मद अली (14), रुखसार (25), सकीना (40), रियान (15), निसार (15), फैजाद (32), शबाना (44) और सबिया (7) सहित 100 से अधिक लोग शामिल हैं। सभी मरीजों में उल्टी और दस्त जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए हैं। इन सभी का नगर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। भवानीमंडी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जेन ने बताया कि भवानीमंडी की ईद गाह में करीब 1500 सौ लोगो का खानां था इस दोरान ज्यादा तर मीठा खाने वालों की तबियत बिगड़ी है फिर भी ज्यादा तर लोग स्वास्थ्य हो उनकी छुटी की जा रही है। 15 सौ से 2 हजार के करीब लोग पेट दर्द तहसीलदार अब्दुल हाजिज ने बताया कि यह एक समाज का सामाजिक कार्यक्रम था इस दौरान जहा ईद गाह में भोजन करने के दौरान करीब 15 सौ से 2 हजार के करीब लोग पेट दर्द की शिकायत लेकर सरकारी व निजी हॉस्पीटल में भर्ती हुए थे जहा सभी का मौके पर उपचार होने के दौरान ज्यादा तर लोगो की छुट्टी कर दी है स्थिति काबू में है।