भीलवाड़ा तस्कर की 50 लाख की प्रॉपर्टी को सीज किया गया है। आरोपी लाभचंद के खिलाफ पहले भी तस्करी के मामले दर्ज है। भीलवाड़ा पुलिस ने जमीन और ट्रैक्टर को जब्त किया है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर सीओ गुलाबपुरा जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने ये कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी लाभचन्द उर्फ लाभू पुत्र कन्हैया लाल धाकड़ (उम्र 39 वर्ष), निवासी उमर, थाना बेंगू, जिला चित्तौड़गढ़ के प्रॉपर्टी की जांच की गई। पैतृक गांव में खरीदी थी जमीन और ट्रैक्टर जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्करी से जमीन और एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई थी। आरोपी लाभचन्द उर्फ लाभू के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें थाना आसीन्द में 22 क्विंटल 22 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा,थाना रायसिंहनगर, श्रीगंगानगर में 22 किलो 540 ग्राम अफीम तस्करी का मामला दर्ज है।