भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम भोमाराम जाट निवासी डूडीनगर, बालेसर (जोधपुर) बताया। तलाशी में मिली अफीम पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 850 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।