भीलवाड़ा में एएसआई भर्ती परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच कैंडिडेट्स को एंट्री दी गई। इस दौरान कई कैंडिडेट्स के एग्जाम सेंटर के बाहर ही शर्ट उतरवा दिए गए। इतना ही नहीं जिंस पेंट में लगे मेटल के बटन तक को काटा गया। वहीं तीन कैंडिडेट के देरी से पहुंचने की वजह से उन्हें एग्जाम में बैठने नहीं दिया गया। एनवक्त पर कैंडिडेट्स दौड़ते हुए सेंटर पहुंचे। कई महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे भी सेंटर के बाहर ही उतरवाए गए। सिक्योरिटी के चलते सभी स्टूडेंट को जूते- चप्पल सेंटर के बाहर उतरकर एंट्री दी गई। 25 सेंटर पर एएसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा भीलवाड़ा जिले में 25 सेंटर पर एएसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा कड़ी सिक्योरिटी जांच के बीच शुरू हुई। इस परीक्षा में भीलवाड़ा में 15 327 कैंडिडेट शामिल होंगे। 2 दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह 9 बजे से लगी सेंटर के बाहर लाइ6 परीक्षा के लिए आज सुबह से ही सेंटर पर कैंडिडेट की लंबी लाइन नजर आई। एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर से कैंडिडेट की जांच की गई।एंट्री गेट पर उनके आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने के बाद उन्हें सेंटर में एंट्री दी गई । सिक्योरिटी के अगले लेवल में फिर से सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरने के बाद उन्हें अपने एग्जाम पॉइंट तक जाने की परमिशन मिली। धागे काटे, शर्ट उतारे एग्जाम सेंटर के बाहर कैंडिडेट के हाथ और गले में पहने हुए धागे काटे गए वही कुछ कैंडिडेट की शर्ट की स्लीव को भी कैंची से काटा गया। परीक्षा में भाग लेने आए कैंडिडेट के जूते- चप्पल सेंटर के बाहर उतरवाए गए और उसके बाद उन्हें एंट्री मिली।9 बजने के साथ ही एंट्री गेट खुला और 10 बजे तक कैंडिडेट को एंट्री दी गई। ठीक 10 बजने के साथ ही एंट्री गेट बंद कर दिया गया। दो पारियों में होगी परीक्षा परीक्षा दो पारियों में संपन्न होगी। पहली पारी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। दूसरी पारी: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले (सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे) प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मूल फोटो युक्त आईडी, एक रंगीन फोटो और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। सेंटर पर चेकिंग के लिए परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।