भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक सोहिल खान को गिरफ्तार किया है। युवक के पास अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में उपयोग युवक की बाइक भी जब्त कर ली। डीएसटी टीम की सूचना पर पकड़ा प्रोबेशनर आईपीएस और मांडल थाना प्रभारी आयुष क्षोत्रिय ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियारों और तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। सीआई महेंद्र को डीएसटी भीलवाड़ा के कांस्टेबल रमेश चंद्र ने फोन पर सूचना दी की एक बाइक सवार युवक रायला से भीलवाड़ा की ओर जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। नाकाबंदी देख भागा, पीछाकर दबोचा सूचना पर महेंद्र सिंह भदाली खेड़ा के आगे गौरव पथ पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान बाइक सवार युवक सोहिल रायला की ओर से आता हुआ नजर आया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर युवक बाइक घुमाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल और मैगजीन मिली। पिस्टल का लाइसेंस मांगा लेकिन उसके पास नहीं था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर सोहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रोबेशनर आईपीएस आयुष क्षोत्रिय, सीआई महेंद्र सिंह, कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल रमेश,विनोद, राजवीर, रमेश, मनीष और यशपाल शामिल रहे।