भीलवाड़ा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। SP सागर राणा ने आदेश जारी कर 21 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर ​किए है। इनमें 19 सीआई और 2 एसआई है। जिन्हें अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देर रात जारी हुए आदेश एसपी सागर राणा ने शुक्रवार देर रात को एक आदेश जारी किया। जिसके तहत मेघना त्रिपाठी को साइबर थाना,लोकपाल सिंह को जहाजपुर से सदर थाना, पूरण मीणा को करेड़ा से मंगरोप थाना, राजकुमार नायक को फुलिया से मांडलगढ़ थाना, राजेंद्र सिंह को गंगापुर, प्रह्लाद सहाय को रायपुर, रामशरण को साइबर थाने से कारोई, गजेंद्र सिंह नरूका को मांडल, दयाराम को करेड़ा, लीलाधर मालवीय को गंगापुर से शाहपुरा, मूलचंद को रायला से बनेड़ा, दिनेश कुमार को फुलिया कला, गजेंद्र सिंह राठौड़ को सदर से कोटडी लगाया है। मानवेंद्र सिंह को जहाजपुर,ओम प्रकाश को शंभूगढ़ से पंडेर, घनश्याम मीणा को मांडलगढ़ से रायला,रोहिताश यादव को मंडल से शंभूगढ़,मालीराम को काछोला से अपराध सहायक,नरेश कुमार को काछोला , बच्छराज चौधरी को पुलिस लाइन से बागोर और कमलेश मीणा को पंडेर से बड़लियास थाने में लगाया है। जिले के 21 थानों में हुए इस फेर बदल से पुलिसिंग को स्ट्रॉन्ग किया गया है।