भीलवाड़ा के शक्करगढ़ कस्बे में बीती रात दो दुकानों में अचानक आग लगने से दोनों दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। देर रात आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुकानों से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी तो फायर ब्रिगेड, पुलिस और दुकान मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। दोनों दुकानों के शटर नहीं खुलने के चलते अंदर ही अंदर आग बढ़ती गई और दोनों दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। दुकान से धुंआ और आग देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया बीती रात शकरगढ़ थाना क्षेत्र में कस्बे के मेन बाजार में स्थित एक ऑटो पार्ट्स और एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसके चलते दोनों दुकान जलकर राख हो गई। इधर से गुजरने वाले कुछ लोगों ने जब दुकान से धुंआ और आग देखी तो फायर ब्रिगेड पुलिस और दुकान मालिक को सूचित किया।मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की तीन घंटे में आग पर काबू पाया सूचना मिलने फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन दोनों दुकानों के शटर नहीं खुलने के कारण आग अंदर फैलती गई और दोनों दुकानों में रखा सारा माल जलकर राख हो गया।बाद में पास वाली दीवार को तोड़कर दुकान के अंदर पानी फेंका गया और आग पर काबू पाया गया।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है।शकरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।