भीलवाड़ा के मांडल कस्बे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भिजवाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। देखें… हादसे जुड़ी तस्वीरें जानकारी के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर कार दी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस पहुंची, शव मोर्चरी और घायल को अस्पताल भेजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। वहीं दोनों युवकों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां नारायण भील (24) मृत घोषित करने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। साथी किशन भील (23) गंभीर हालत में इलाज शुरू किया गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रैक्टर पर खलासी का काम करते थे दोनों युवक बताया जा रहा है कि नारायण भील और किशन भील ट्रैक्टर पर खलासी और अन्य रूटीन काम करते थे। शनिवार रात को मांडल कस्बे से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मांडल रेलवे ओवरब्रिज के खतरनाक मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां सैकड़ों छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों का आरोप है कि हादसों के बावजूद ओवरब्रिज के मोड़, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण यह ओवरब्रिज लगातार राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इनुपट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल