भीलवाड़ा में 17 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना कर नाबालिग से दोस्ती की। मिलने बुलाकर अश्लील वीडियो बना लिए। फिर उसे अपना असली नाम बताया और वीडियो शेयर करने की धमकी देकर रेप किया। इसके बाद नाबालिग को धार्मिक स्थल पर ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- युवक मुझे होटल में ले जाता तो वहां भी अपने ही धर्म की युवती का आधार कार्ड यूज करता था। आरोप है कि युवक ने उसे नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने, घर से बाहर नहीं निकलने और परिजनों से झगड़ा कर अलग होने दबाव बनाया। मामला 20 अप्रैल का है। 1 गिरफ्तार, धर्मगुरु की तलाश जारी घटना की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो एसपी धर्मेन्द्र सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की। मामला रेप और धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़ा होने पर एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी सज्जन सिंह को सौंपी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए 4 दिन की रिमांड पर लिया है। वारदात में शामिल धर्मगुरु समेत अन्य की तलाश की जा रही है। कैफे में मिलने बुलाया था पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- जनवरी 2023 में आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसे फेक नाम से रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद उसे एक कैफे में मिलने बुलाया और यहां अश्लील वीडियो बनाए और रेप किया। इसके बाद उसने अपना असली नाम बताया और कहा कि अगर किसी को बताया तो तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार डालेगा। घर से बाहर निकलने से मना किया पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में बंद रहने को कहा और बिना हिजाब के बाहर निकलने को मना कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाया कि अगर वह उससे बिना पूछे बाहर गई तो जान से मार कर दफना देगा। धर्मान्तरण का दबाव बनाया पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- आरोपी ने उसे घरवालों से लड़ने और अलग होने के लिए दबाव बनाया। कहता था- मुझसे निकाह करना पड़ेगा और धर्म बदलना होगा। युवक ने 2025 में एक धर्मगुरु से उसे मिलवाया। आरोपी उसे एक धार्मिक स्थल पर ले गया और धर्म बदलने का दबाव बनाया। आरोपी ने कहा- यदि धर्म नहीं बदला तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।