भीलवाड़ा में आज शनिवार को साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। रालसा के निर्देशों के बाद आज जिला कोर्ट परिसर लोक अदालत लगी और हाथों- हाथ चिन्हित मामलों का निस्तारण करने का प्रयास किया गया। इस दौरान 14950 लंबित प्रकरण एवं मुकदमा पूर्व के 15500 प्रकरण राजीनामे के लिए चिन्हित किए गए हैं। जिले में 20 बेंचों का गठन कर इनका निस्तारण किया जा रहा है। राजीनामे योग्य मामलों के निस्तारण का प्रयास प्राधिकरण के सचिव विशाल भार्गव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे योग्य सभी प्रकृति के मामलों को आपसी समझाइश के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोक अदालत में बैंक, बिजली, इंश्योरेंस आदि विभागों के मामले रखे गए हैं। कई मामलों में मूल राशि से भी कम और ब्याज माफी कर हाथों-हाथ पक्षों को राहत प्रदान की गई। दोनों पक्षों से समझाइश जारी लोक अदालत को लेकर लोगों में विशेष रुझान रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए भीलवाड़ा कोर्ट पहुंच रहे हैं, जहां न्यायिक अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से समझाइश कर मामले निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखिए- लोक अदालत से जुड़ी तस्वीरें