इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा में आज सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। पहले चरण में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे शहर के दो प्रमुख 11 केवी फीडरों से जुड़े कई आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 11 केवी ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें ट्रांसपोर्ट नगर, अजंता होटल, जोधामंडल का खेड़ा, जय हिंद सर्किल, कंटेनर डिपो, नुवाल सर्विस सेंटर, रुई फैक्ट्री, धारीवाल स्टील, सुदर्शन आयुर्वेदिक, अनमोल डीजल के आसपास का क्षेत्र, महालक्ष्मी चैम्बर, आजाद नगर, रेडियंस होटल और आसपास का इलाका शामिल है। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक यहां रहेगा पावर कट 11 केवी RIICO थर्ड फेज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें देवगिरी, संगलो, श्री श्याम, हिमांशु गर्ग, मेजर टैक्स, अनुकूल, बजरंग फ्लोर, मरुधर, शानू, विजेता, ग्लुण्डिया, धुराई, कौटल्य, सल्ज़रो, करणी, शांति सेकंड, राधामोहन, जैन शूटिंग, सुधीर, सुविधि सेकंड, श्रीनाथ कार्ड बोर्ड, अर्पित, सागर, कमल इंजीनियरिंग, बीएन, मातेश्वरी, शुभ संगम, अहिंसा, सर्वोदय, शिवराम सेकंड, रितु, टाइटन, साई लीला और सिधेश्वर क्षेत्र शामिल हैं।