भीलवाड़ा में महिला ने अपने ही पति को झूठे केस में फंसाने और पैसे वसूलने के लिए खुद का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया था। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांग रही थी। झूठे आरोप और मानसिक दबाव का मामला पुलिस के अनुसार, पीड़ित पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी (2022) के बाद से ही उसकी पत्नी लगातार उसे झूठे मामलों में फंसाने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी। कुछ समय पहले महिला की सोशल मीडिया चैट एक युवक के साथ सामने आई, जिससे दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों का पता चला। खुद का वीडियो बनाकर किया वायरल पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया के जरिए वायरल किया। इसके बाद आरोप लगाया गया कि यह वीडियो पति ने फैलाया है, ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके। डिजिटल जांच में यह साफ हो गया कि वीडियो खुद महिला ने ही बनाया और वायरल किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्लैकमेल और पैसे की मांग का आरोप जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति से 10 लाख रुपए वसूलने की योजना बनाई थी। उसे झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी भी दी गई थी। पहले से रची गई साजिश पीड़ित के अनुसार 20 मार्च 2026 को एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल किया गया था। इसके बाद यह फैलाया गया कि वीडियो पति ने बनाया है। लेकिन जांच में चैटिंग और अन्य डिजिटल सबूत सामने आने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। --- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … खुद का वीडियो शेयर कर पति से मांगे 10 लाख:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया ब्लैकमेल, चैटिंग से खुला राज भीलवाड़ा में पत्नी ने खुद का वीडियो वायरल कर अपने ही पति से 10 लाख रुपए वसूलने की साजिश रची। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ब्लैकमेल किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़िए