राजसमंद जिले के भीम थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 किलो 645 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने स्विफ्ट कार से मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर की गई। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई स्विफ्ट कार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर लालपुरा के सामने दर्रा रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार (आरजे 06 सीएच 0899) को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे काले प्लास्टिक के कट्टों से 45 किलो 645 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान एक फर्जी नंबर प्लेट (आरजे 19 सीके 6424) भी मिली। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र विश्नोई (27) निवासी लोलो की ढाणी, बिलाड़ा और अनिल पंवार (28) निवासी केरिया की ढाणी, रामनगर, कापरड़ा, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जा रहे थे डोडा चूरा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे डोडा चूरा मध्यप्रदेश से खरीदकर जोधपुर ले जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने भीम थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान देवगढ़ थानाधिकारी मुकेश चौधरी को सौंपा गया है।