भाजपा नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के घर से ED (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम को तीन करोड़ कैश और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट मिले। साथ ही कई संदिग्ध लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं। ED की टीमों ने शुक्रवार सुबह 5 बजे चांडक के 8 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे, देर रात 1 बजे तक कार्रवाई चली। जानकारी के अनुसार, अशोक चांडक की कंपनी महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड पर बिहार में अवैध बालू खनन में 131 करोड़ के गबन का आरोप है। बिहार खान एवं भू-तत्व विभाग ने कंपनी पर अवैध बालू खनन का केस भी दर्ज कराया है। 21 अगस्त 2025 को दर्ज FIR के आधार पर ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की। ED की टीमों ने श्रीगंगानगर में 4, जयपुर में 1, दिल्ली, पटना और बांका जिले में मिलाकर कुल 8 ठिकानों पर छापे मारे। अशोक चांडक के ससुराल जयपुर में भी ED की टीम पहुंची। छापेमारी के दौरान डिजिटल दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और खनन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात भी जब्त किए गए। अशोक चांडक महादेव सट्टा एप और स्काई एक्सचेंज बैटिंग एप से भी जुड़े हुए हैं। डॉक्युमेंट्स से होगी आगे की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, ED ने हाल ही में महादेव सट्टा एप और स्काई एक्सचेंज बैटिंग एप जुड़े से EBIX के चेयरमैन विकास गर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इन एप से जुड़े सहयोगियों और निवेशकों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट ने विकास गर्ग को 24 जुलाई तक ED की रिमांड पर भेजा है। ED का दावा है कि अवैध कमाई को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) और फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) के जरिए लॉन्ड्रिंग किया गया। इसके बाद इस पैसे का इस्तेमाल लिस्टेड कंपनियों में किया गया और करीब 1,175 करोड़ रुपए में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी EBIX Inc. की हिस्सेदारी खरीदी गई। इस पूरे सिलसिले में दुबई, मॉरीशस और अमेरिका के रास्ते पैसे को घुमाया गया। ED अब इस बात की जांच कर रही है कि अवैध खनन और सट्टा एप से प्राप्त धन को अशोक चांडक ने कहां-कहां खपाया। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी:विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे राजस्थान भाजपा के नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी है। पढ़ें पूरी खबर…