ग्राम पंचायत छाण के जैतपुर गांव के बीच स्थित बिजासन माता मंदिर पर रविवार को श्री बिजासन माता समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों की समिति अध्यक्ष बदरी लाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें माताजी मंदिर से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य, मंदिर का रास्ता, भंडारा आदि को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर दौलतपुरा ने बताया कि बैठक में निर्माण कमेटी बनाने और इसका विस्तार करने का निर्णय िकया। इसके तहत निर्माण कमेटी में सभी पुजारियों की सर्वसम्मति कैलाशचंद गुप्ता छाण अध्यक्ष,बद्रीलाल गुर्जर उपाध्यक्ष, बृजमोहन दिल्ली संरक्षक, घनश्याम जिंदल सवाई माधोपुर सचिव मंत्री, गोविन्द नामा मीडिया प्रभारी, हनुमान कोषाध्यक्ष, गोपाल चाकसू सहकोषाध्यक्षक, हरिमोहन गुर्जर दौलतपुरा, हरिनारायण शर्मा टोंक, किशन गुर्जर कटार, रामजीलाल मीणाखेड़ी, रामनारायण छाण, गोपाल सवाई माधोपुर आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। यह सदस्य मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख रखेंगे। बैठक में दूसरा निर्णय रसोई के लिए शुल्क रखने का किया गया। इसके तहत सवामन से कम की रसोई पर 200 रुपए शुल्क और सवामन से अधिक की गोठ पर 500 रुपए रसीद काटने पर विचार िकया गया। बैठक में समिति का छाण सेंट्रल बैंक में बैंक खाता खुलवाने का निर्णय किया गया। समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर समिति का विस्तार करेंगे, माताजी मंदिर के प्रागंण में पेयजल सप्लाई के लिए ट्यूबवेल लगवाने की प्रशासन से मांग, माताजी मंदिर के रास्ते पर नेशनल हाइवे से स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई।