बीकानेर पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम था। थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- 18 अप्रैल 2025 को परिवादी विक्रम तिवाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल 2025 की रात करीब 11:30 बजे 7-8 लोग उनके घर, जी-ब्लॉक अशोक नगर, पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी मां गंभीर घायल हो गई थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय से फरार था आरोपी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई थी। इसके बााद आरोपी विजयपाल जाट निवासी गाढ़वाला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। इन अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई बीकानेर आईजी, बीकानेर एसपी के निर्देश में की गई। इसमें एएसपी (शहर) और सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को दबोचा।