उदयपुर में रविवार को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होते-होते बच गई। स्कूटर पर सवार होकर अलसुबह बदमाश आए और घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। तभी कॉलोनी निवासी मोहम्मद रिजवान की सतर्कता से चोरों की कोशिश नाकाम हो गई। क्षेत्रवासियों ने चोरी के प्रयास की इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है। घटना सुखेर थाना क्षेत्र स्थित मनीष विहार कॉलोनी में रविवार अल सुबह 4 बजे की है। जब कुछ अज्ञात बदमाश एक स्कूटर पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने पहले क्षेत्र की रेकी की। फिर बदमाशों ने कॉलोनी में खड़ी एक बाइक को निशाना बनाते हुए उसे चोरी करने का प्रयास शुरू किया। युवक की नजर बदमाशों पर पड़ी, तो वह चिल्लाया इसी दौरान मोहम्मद रिजवान नाम का युवक सुबह जल्दी जाग गया और उसकी नजर बदमाशों पर पड़ गई। रिजवान को बाइक के पास दो चोरों की हरकतों से चोरी करने का अंदेशा हुआ तो रिजवान जोर से चिल्लाया और बदमाशों की ओर जाने लगा। तभी आरोपी रिजवान को देखकर मौके से तुरंत फरार हो गए। अगर रिजवान उस वक्त नहीं जागा होता तो बाइक चोरी हो जाती।