भीलवाड़ा शहर के अजमेर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे दो सगे भाइयों पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस के दौरान बाइक सवार बदमाश दोनों भाइयों के पास रखे करीब 30 हजार कैश भी लूटकर फरार हो गए। हमले में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। बस का इंतजार कर रहे थे दोनों भाई मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्तिथ अजेमर चौराहे का है । बीती रात बनेड़ा निवासी चंपा लाल (39) पुत्र जेठू राम माली और उसका का छोटा भाई पूसा लाल (34) पुत्र जेठू राम माली करीब 11 बजे अजमेर चौराहे पर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने बदमाशों पर चाकूबाजी करने के साथ ही उनके पास मौजूद 30 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।