बूंदी में मंगलवार को कई इलाकों में 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण निगम द्वारा 33/11 केवी जीएसएस चित्तौड़ रोड से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जमाली कॉलोनी, सिलोर रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास का क्षेत्र, मेडिकल कॉलोनी, खटीक भवन, विष्णु विहार, बीएसएनएल कॉलोनी, लंकागेट, धानमंडी रोड, विकासनगर, मालियों की गली, देवदाल मिल की गली और गुरुनानक कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा चित्तौड़ रोड, न्यू मानसरोवर कॉलोनी, आरटीओ, बीएसएनएल ऑफिस, मिस्त्री मार्केट, मदीना मस्जिद, बाईपास रोड, मोरड़ीपाड़ा और बालचंदपाड़ा भी प्रभावित रहेंगे। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले अन्य क्षेत्रों में सथूर गेट चुंगी नाका, सूरजजी का बड़, नाहर का छोटा, बटुक भैरुपाड़ा, नाला का ढाबा, बोहरा मोहल्ला, तिलक चौक, पुरानी कोतवाली, शीतला गली रोड और शिव कॉलोनी शामिल हैं। इनके अलावा, आंबेडकर कॉलोनी, उंदालिया की डूंगरी, एसई ऑफिस, 132 केवी जीएसएस के आसपास का क्षेत्र, सोमानी कॉलोनी, विनायक नगर-1 और 2, स्वीट होम कॉलोनी, माया हॉस्पिटल का क्षेत्र, तिरुपति विहार, तिरुपति विहार-2, पाश्र्वनाथ कॉलोनी, कुंभानगर, त्रिमूर्ति कॉलोनी, शक्तिनगर, पूजाविहार, डॉ. गुप्ता की गली, कुम्भा स्टेडियम का क्षेत्र, केशव नगर और श्रीनाथपुरम में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।