बूंदी के नैनवां थाना क्षेत्र में गौतस्करी के पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन माह से फरार चल रहे एक आरोपी को अलवर से हिरासत में लिया है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। इन दोनों कार्रवाइयों के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा नैनवां थाने के बाहर पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त कर दिया गया। 14 जनवरी की रात सामने आया था मामला जानकारी के अनुसार यह मामला 14 जनवरी की रात बाछोला पंचायत के भट्टो का नयागांव में सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस प्रकरण में कुल सात आरोपियों को नामजद किया गया था। फरार आरोपी अलवर से पकड़ा गया पुलिस ने डीग जिले के आलमशाह निवासी अजरु पुत्र छज्जू को अलवर से डिटेन किया है। आरोपी इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसे हिरासत में लेकर नैनवां के लिए रवाना हो गई है। धरने पर बैठे थे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता गौतस्करी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नैनवां थाने के बाहर धरना दे रहे थे। यह धरना लगातार तीन दिनों से जारी था। अधिकारियों ने पहुंचकर की वार्ता बुधवार दोपहर एसडीएम भागचंद, तहसीलदार रामराय मीना, नैनवां सीआई सहदेवसिंह और देई सीआई कमलेश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी। धरने में कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा, जिला मंत्री संजय नागर, जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, जिला सह संयोजक शिव मेहरा, प्रखंड मंत्री पवन गौत्तम, प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, प्रखंड सह मंत्री सोनू जांगिड़, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख जीतेन्द्र सिंह, नगर मंत्री मुकेश नागर, नगर अध्यक्ष अंकित मारवाड़ा, नगर विद्यार्थी प्रमुख भव्य पाराशर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार नैनवां सीआई सहदेवसिंह ने बताया कि मामले में नामजद सात आरोपियों में से पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार दो आरोपियों में से अब एक को अलवर से हिरासत में ले लिया गया है। शेष एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई के बाद खत्म हुआ आंदोलन प्रशासन की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद विहिप और बजरंग दल ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। कंटेंट: अश्विनी शर्मा नैनवां जाएगा।