बूंदी रेंज के केसरपुरा वन खंड में अवैध कटान कर कुट्टी बनाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि से कुट्टी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक बूंदी आलोक नाथ गुप्ता के निर्देशन में की गई। इस अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी बूंदी विक्रम हूण, नाका प्रभारी वनरक्षक कविता गुर्जर, श्योजीलाल चौहान और हीरा गुर्जर सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे। मौके से राकेश कहार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।