बूंदी जिले के नमाना मंडल के मंगाल, तीखाबड़ा और भलस्वां गांवों में सड़क निर्माण के लिए 1.40 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। आजादी के 77 साल बाद इन गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी। पहले सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नई सड़क बनने से इन गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बजट घोषणा 2026-27 के तहत बूंदी विधानसभा क्षेत्र में मंगाल वाया तीखाबड़ा से भलस्वा तक नवीन मिसिंग लिंक सड़क के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने यह राशि स्वीकृत करवाई। लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने के लिए ग्राम तीखाबड़ा में देवनारायण जी के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीखाबड़ा, मंगाल और भलस्वां के निवासियों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में बूंदी जिला उपाध्यक्ष उदय लाल गुर्जर, भाजपा नमाना मंडल अध्यक्ष नेतराम गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, दुर्गा लाल गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर, सोजी लाल शर्मा, शंकर लाल गुर्जर, जगदीश शर्मा, हंसराज मीणा, मुकेश सोमानी, हंसराज चौधरी, राजवीर चौधरी और महावीर जी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।