जिले में प्रॉपर्टी (जमीन और मकान) खरीदना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की दरों में 5 से 40 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 4 महीनों के भीतर डीएलसी दरों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी होने जा रही है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में डीआईजी स्टांप प्रथम (रजिस्ट्रेशन एंड स्टैंप डिपार्टमेंट) देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि ने पूरा खाका तैयार है, जल्द लागू किया जा सकता है। जयपुर सर्किल के सब रजिस्टार व तहसीलदारों से रिपोर्ट मांगी है। उसी अनुपात में बढ़ोतरी की जा रही है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। बाजार दर व डीएलसी दरों में अंतर को घटाया