रतननगर | राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को दीपक सैनी की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। इससे पहले उपस्थितजनों ने सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर निर्मल सैन, राजेंद्र धरेंद्रा, बनवारी सैनी, नंदलाल सैनी, पवन सैनी, बालीसिंह, अजीतसिंह, कुलदीप सैनी, अमन जाट, पवन यादव, गौरव शर्मा, संपत तंवर, मकसूद खान, जाकिर खान, जितेंद्र सैनी, धर्मपाल सैनी, गोपाल बालाण आदि उपस्थित थे।