सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 3% कम रहा है। कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अलवर की जानवी शर्मा ने आट्‌र्स में 99% अंक हासिल किए हैं। जानवी ने बताया कि वह टीचर्स के नोट्स बनाकर रिवाइज करती थीं। यूट्यूब से पढ़ाई करती थीं और कठिन सवाल ChatGPT से समझती थी। वहीं माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिला जो प्राइवेट टीचर हैं। इसके अलावा अलवर की हिताशी नरूका ने आट्‌र्स में 98.6%, यशिका ने 96.8%, अदिति गुप्ता ने 96.4%, रितिक ने PCM में 96%, निशांत ने PCM में 95.6% अंक हासिल किए। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात 7वें स्थान पर रहा। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा हुआ रहा था। पहली बार 10वीं के बाद 12वीं का परिणाम घोषित किया गया है। लड़कियों का रिज़ल्ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिज़ल्ट 82.23% रहा है। लड़कियों का रिज़ल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 100% है। अलवर में 95% से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट 6350664657 पर मार्कशीट और फोटो भेज दीजिए।