भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर आसाराम बापू का 90वां अवतरण दिवस 1 जेड स्थित श्री कृष्ण गोशाला के आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बुधवार को 51 घंटे से चल रहे अखंड श्री आशारामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। वयोवृद्ध शिष्या नीलप्रभा माताजी ने 90 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भक्तों ने चरण पादुका पूजन कर महामृत्युंजय व स्वास्थ्य मंत्रों से हवन किया तथा बापूजी की दीर्घायु और विश्व शांति की कामना की। समारोह में सत्संग, कीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भजनों पर साधक झूम उठे। इस मौके पर करुणा, जीव सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।