भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जीतो के तत्वावधान में 9 अप्रैल को आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में बनाए गए महाशिवपुराण कथा पंडाल में णमोकार महामंत्र दिवस का आयोजन होगा। विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से सुबह 8 से 9:30 बजे तक एक साथ सामूहिक जाप होगा। इसमें 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। कन्वीनर प्रतीक कावड़िया ने बताया कि आयोजन में राजस्थान सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, जीतो और शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और सहकारिता मंत्री गौतम दक को भी आमंत्रित किया है। तैयारियों को लेकर मेडिसिटी ग्राउंड में बैठक हुई, जिसमें महावीर कछारा, ललित डोसी, विनोद सिंघवी, लोकेश अजमेरा ने व्यवस्थाओं पर चर्चा की और पोस्टर विमोचन किया। जीतो संरक्षक महावीर चौधरी ने बताया कि 2025 में इसकी शुरुआत हुई थी। चीफ सेक्रेटरी मनीष शाह ने इसे विश्व शांति का महाअभियान बताया। महिला विंग की नीता बाबेल, अर्चना पाटौदी, युवा विंग के सिद्धार्थ अजमेरा व सिद्धार्थ कावड़िया सहित टीम तैयारियों में जुटी है। नवकार महामंत्र जाप को लेकर मेडिसिटी ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेते जीतो के पदाधिकारी।