बांसवाड़ा| सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज का प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट ठीकरिया में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन और सहयोग का भाव विकसित होता है। सोशल मीडिया के दौर में शारीरिक व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। समाज के महासचिव जनक भट्ट और युवा अध्यक्ष नवीन पंड्या ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 4 टीमें व सीनियर वर्ग की 12 टीमें रहीं। कुल 102 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष जितेंद्र पंड्या ने की। टूर्नामेंट के संयोजक नवीन पंड्या, आकाश जोशी, विकास आचार्य और वेदांग पंड्या ने बताया कि जूनियर वर्ग में चिड़ियावासा विजेता व सेमलिया उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में औदिच्य युवा लायंस ने खिताब जीता। औदिच्य युवा टाइगर्स टीम उपविजेता रही। मैन ऑफ द सीरीज सीनियर में हेरम्ब पंड्या और जूनियर में शौर्य पंड्या रहे।