बर्तन व्यापारी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। व्यापारी अपनी पिकअप लेकर भागा तो बदमाशों ने भी उसका बोलेरो से पीछा किया। इस दौरान सड़क ‎‎किनारे पैदल चल रहीं मां और गर्भवती बेटी गाड़ी की चपेट में आ गईं। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटी को गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के सूरजगढ़ मोड़ पर 1 मई की रात हुई। व्यापारी की गाड़ी दीवार से टकराई चिड़ावा एसआई कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कैलाश चंद्र ने बताया- शहर के बर्तन व्यापारी महावीर महरिया ने बताया है कि पैसों को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो और अन्य वाहनों में सवार होकर आए सात से आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर लोहे के सरियों और रॉड से लैस थे। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई और दीवार से जा टकराई। इसी दौरान दोनों गाड़ियों में से किसी एक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर किस गाड़ी ने मारी, इसकी जांच पुलिस कर रही है। डॉक्टर को दिखाकर लौट रही थीं चिड़ावा के पुहानिया के रहने वाले ‎‎सुरेश शुक्रवार को पत्नी संतोष के ‎साथ गर्भवती बेटी मोनिका का ‎इलाज कराने चिड़ावा आए थे। वे‎ सूरजगढ़ रोड पर एक डॉक्टर को ‎दिखाने के बाद रात को वापस गांव‎ जाने के लिए पैदल ही सूरजगढ़‎ मोड़ की तरफ आ रहे थे। 100 ‎मीटर आगे जाने के बाद एक गाड़ी ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया। इस घटना में संतोष की मौके पर ही‎ मौत हो गई, जबकि बेटी मोनिका‎ गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरेश‎ साइड में होने के कारण बच गए।‎ बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। ------- यह खबर भी पढ़िए… रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या:ससुराल पक्ष दाह संस्कार की कर रहा था तैयारी, पिता बोले- बहू ने बेटे को मारा कोटा में रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पत्नी समेत ससुराल पक्ष दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे पिता ने बहू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें..