उदयपुर में खाटूश्यामजी मंदिर से लाखों रुपए चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 2 बदमाशों को चित्तौड़ से पकड़ लिया है, जबकि वारदात में शामिल 5 आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने मंदिर से 8 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बोरे में भरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने चित्तौड़गढ़ शहर में अप्रैल महीने के दौरान मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरियों का बड़ा खुलासा किया और पकड़े आरोपियों से उदयपुर के मावली-फतहनगर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी का भी खुलासा हुआ है। चित्तौड़गढ़ पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से दो आरोपियों के तार फतहनगर मामले से जुड़े है। आरोपियों ने पूछताछ में खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी की बात भी कबूली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। मल्लीनाथ जैन मंदिर और खाटूश्याम मंदिर में हुई चोरी का खुलासा चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल की रात दुर्ग स्थित मल्लीनाथ जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से ही कुछ उदयपुर खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी में शामिल थे। इनके साथ इस चोरी में और भी आरोपी थे, जिनकी तलाश जारी है। चित्तौड़ एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस ने चितौड़ मामले में निम्बाहेड़ा के पेमदियों का खेड़ा निवासी मिठूलाल (40) पुत्र गोपीलाल नायक, राशमी के पहुना निवासी कान्हा उर्फ कन्हैया (29) पुत्र शंभूलाल नायक को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात को कबूल किया है। खाटूश्यामजी मंदिर में हुई चोरी मामले में ये बदमाश भी थे शामिल पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि फतहनगर चोरी में उनके साथ घनश्याम सालवी, देवीलाल रावत, राजू उर्फ राजमल कामड़, काजल उर्फ मनीषा, नारायण नायक भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है। दान पात्र से रुपए बोरे में भरते हुए चोर सीसीटीवी में कैद बता दें कि 8 मार्च की रात को फतहनगर थाना इलाके के मावली रोड पर लदाना गांव में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से भक्तों का चढ़ाया गया लाखों रुपए चोरी कर ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई थी। जिसमें चोर दानपात्र तोड़कर रुपयों को एक बोरे में भरते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। ---------------- ये खबर भी पढ़े… उदयपुर के खाटूश्यामजी मंदिर में चोरी का VIDEO:8 लाख से ज्यादा रुपए बोरे में भरकर लेकर गए चोर; पुजारी को ताले टूटे मिले उदयपुर जिले के फतहनगर थाना इलाके में रविवार रात खाटूश्यामजी के मंदिर में चोरी हो गई। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से करीब 8 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी लेकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में 4 चोर नजर आए है। ये मंदिर मावली तहसील के लदाना क्षेत्र में स्थित है। (पूरी खबर पढ़े…)